संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में 13 सितंबर 2020 से 18 सितंबर 2022 तक लगभग दो वर्षों का कार्यकाल पूरा करने वाली आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं। जिलाधिकारी के रूप में यह उनकी पहली तैनाती थी, जहां उन्होंने अपनी कार्यशैली, संवेदनशीलता और कड़े प्रशासनिक निर्णयों से जनमानस के दिल में एक खास जगह बनाई। दिव्या मित्तल के कार्यकाल के दौरान सबसे बड़ी चुनौती कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थी। संकट की इस घड़ी में उन्होंने न केवल अग्रिम मोर्चे पर रहकर जिले की कमान संभाली, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए दिन-रात एक कर दिया。 यह भी पढ़ें- आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्टकोविड-19 के दौरान सेवाएं ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने, अस्पतालों मे...