संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिले में अस्वस्थ्य व दिवंगत चौकीदारों के आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया सत्यापन रिपोर्ट न आने की वजह से अटकी हुई है। ऐसी लापरवाही सामने आने पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कड़ा रुख अपनाया है। करीब छह माह से सत्यापन रिपोर्ट लंबित रहने के कारण चौकीदारों के वारिसों की नियुक्ति प्रक्रिया विलंबित है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने संबंधित तीन थानाध्यक्षों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं。 यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: असंतुष्ट फीडबैक पर एसपी सख्त,निस्तारण के दिए निर्देश नियुक्ति प्रक्रिया दरअसल, जिले में नौ थानों पर कुल 26 चौकीदारों के रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदन मांगे गए थे। इनमें खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में पांच, बखिरा थाना में द...