संतकबीरनगर, अक्टूबर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। बढ़ते हादसों को थामने के लिए जागरुकता कार्यक्रम के साथ नियमों के उल्लघंन पर वाहनों का चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई का तगड़ा असर हुआ है। इंटरसेप्टर से ओवर स्पीड पर शिकंजा कसे जाने का भी सार्थक परिणाम दिख रहा है। हादसों में जहां 19 फीसदी की कमी आई है, वहीं मरने वालों की संख्या में 21 फीसदी की गिरावट हुई है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में हर घंटे 20 मौतें, तेज रफ्तार सबसे बड़ी वजहहादसों और मौतों में आई कमी ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क से लेकर स्कूल, कॉलेजों तक कार्यक्रमों के माध्यम से हादसों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया रहा है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह और विशेष अभियान चला कर लोगों को हादसों से बचने के लिए सचेत करता है। सड़क सुरक्षा के उपायों को वाहन ...