संतकबीरनगर, अगस्त 21 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल के कई मोहल्लों में इन दिनों बंदरों के आतंक व धमाचौकड़ी से लोग परेशान हैं। सड़क से लेकर लोगों के घरों तक बंदरों का आतंक है। आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। नगर पंचायत मेंहदावल के टड़वरियां चौराहा, बीमापार, शेख टोला, पड़री, सियर, बसडीला, टेढुआ समेत आसपास के इलाकों में बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों पर पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। बंदर घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ छतों पर सुखाए गए कपड़ों को फाड़कर बर्बाद कर रहे हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है.

बंदरों के आतंक का विस्तार मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र के कई मोहल्लों में बंदरों ...