संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मगहर से रसूलपुर और बयारा को जाने वाली पिच सड़क पर लोगों को आवागमन की परेशानी कम नहीं हो रही है। हालात यह है कि जहां कुछ दिन पूर्व लोग गड्ढा और पानी से होकर गुजर रहे थे। इस आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर पंचायत ने ईंट का रोड़ा डालकर सड़क को ऊबड़ खाबड़ बना दिया। जिस पर लोग जान हथेली पर रखकर कर गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। समस्या से परेशान लोगों ने रोलर चलकर मार्ग को समतल बनाने की मांग विभागीय अधिकारी से की है। नगर पंचायत मगहर के मिडिल स्कूल से होकर बयारा रसूल पीडब्लूडी रोड की हाल खस्ताहाल व दयनीय स्थिति में है। कताई मिल रोड पर ओवर ब्रिज और मंइरिया मार्ग पर सड़क के निर्माण के कारण कस्बे में आने का एक मात्र रास्ता यही है। इस कारण मार्ग पर आवागमन बढ़ गया है। आवागमन मे...