संतकबीरनगर, अगस्त 19 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। पौली से महुली मार्ग की सड़क पर बना गहरा और खतरनाक गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय निवासी अनिल, भूपेंद्र नाथ तिवारी, मस्तराम राजवंत, रविप्रकाश आदि का कहना है कि पौली से महुली मार्ग पर परसहर गांव के तिराहे पर कई माह से सड़क के बीचोबीच खतरनाक गड्डा बन गया है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गड्ढे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने से गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। राहगीरों के अनुसा...