संतकबीरनगर, अगस्त 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के श्रावण मास के पावन अवसर पर धर्मसिंहवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरब्यास चौराहे पर संत समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने भजन, निरगुन और आध्यात्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं संत वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संतों ने एक से बढ़कर एक भजन और निरगुन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार आनन्द यादव ने सावन के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनके गीतों पर उपस्थित श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा वातावरण हर-हर महादेव तथा जयघोषों से गूंजता रहा।आयोजक यह भी पढ़ें- Madhepur...