संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। एक पखवारे पूर्व छोटे भाई की संपंन हुई शादी की खुशियां पूरा परिवार मना रहा था। अचानक एक हादसे में हुई दोनों चचेरे भाईयों की मौत ने परिवार को गहरा जख्म दे दिया। दोनों घरों के कमाऊ सदस्यों की मौत हो जाने से परिवार आर्थिक संकट के मुहाने पर पहुंच गया। धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव से लेकर गोरखपुर और संतकबीरनगर के पोस्टमार्टम हाऊस तक कोहराम मचा रहा। हर कोई दोनों चचेरे भाईयों की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ने का जिक्र किया। लोग यही कह रहे थे कि किसी ने सोचा तक नहीं था कि एक साथ दोनों चचेरे भाईयों की अर्थी सजेगी।

संजय गौड़ का परिवार धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय संजय गौड़ पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका गौड़ तीन भाइयों में मझले थे। वे मुंबई मे...