संतकबीरनगर, अक्टूबर 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। बेलहरकला पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 22 महिलाओं को गिरफ्तार किया। मामला बिजली का खंभा लगाने को लेकर है। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि 02 अक्तूबर को ग्राम जंगल दशहर और बेलवा ठकुराई की महिलाएं बिजली का खंभा लगाने को लेकर रोड जाम करने के लिए एकत्र हुई थीं। तब समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया गया था। दोबारा शनिवार को दोनों पक्षों की महिलाएं फिर थाना परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर हो-हल्ला करने लगीं। जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बन गई। समझाने के प्रयास के बावजूद हंगामा जारी रहने पर पुलिस ने प्रथम पक्ष की 06 और द्वितीय पक्ष की 16, कुल 22 महिलाओं को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: शांतिभंग में चार गिरफ्तार कार्रवाई करने वाली पु...