संतकबीरनगर, अगस्त 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। लौह पुरुष के नाम से जाना जाने वाले देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल का पार्क अब भव्य आकार लेकर लेगा। सदर विधायक ने इसके लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए विधायक निधि से जारी करने के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है। सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने बताया कि पूर्व के जनप्रतिनिधि सरदार पटेल की उपेक्षा करते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।शहर के उस्का कला में सरदार पटेल संस्थान बना बना हुआ है। सरदार पटेल संस्थान में रख रखाव, देखभाल, साफ सफाई न होने से जंगली घास उगी हुई हैं। इसके चलते यहां पर आने-जाने से भी लोगों कतराते हैं। एक एकड़ के इस संस्थान के अब दिन बहुरने वाले हैं। इसकी हालत सुधारने के लिए सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने फैसला लिया है। यहां होने वाले कार्यों के लिए अपने...