संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहरियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था और सुदृढ होगी। सामान्य बीमारियों के लिए सीएचसी खलीलाबाद व जिला अस्पताल तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शहर में चार स्थानों पर आरोग्य मंदिर स्थापित हो गए हैं। जल्द ही यहां पर सभी स्टाफ की तैनाती होगी। ताकि मरीजों की जरूरी जांच के साथ प्राथमिक इलाज आसानी से हो सके।

चिकित्सा व्यवस्था में सुधार शहर में जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी खलीलाबाद में मरीजों का इलाज किया जाता है। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कांशीराम कालोनी में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई। इस केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती है। सामान्य मरीजों का इलाज के साथ यहां पर संस्थागत प्रसव भी कराया जाता है। बेहतर चिकित्सा सुविधा मुह...