संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के अब्बासगंज भिटिया स्थित कंपोजिट दुकान से मिलावटी शराब की बिक्री के खेल का भंडाफोड़ होने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया। अब हर अंग्रेजी शराब के लाइसेंसी दुकानों की जांच होगी। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस और आबकारी की टीम अंग्रेजी शराब की अल्कोहल मीटर से तीव्रता की जांच करेगी। जिससे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके मिलावटी और नकली शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग सकें।

पता चला अवैध बिक्री दुधारा क्षेत्र के अब्बासगंज भिटिया स्थित कंपोजिट दुकान से बिक्री होने वाली शराब की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिसका संज्ञान लेकर उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार एसपी पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार की अगुवाई वाली टीम ने कंपोजिट दुकान अ...