संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पश्चिमी पठान टोला में बरावफात के जुलूस के दौरान हुए मामूली विवाद की वजह से शुक्रवार की देर शाम मनबढ़ आरोपी ने दो किशोर को चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पीड़ित परिजन पहुंचे और घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। शनिवार को पुलिस ने मनबढ़ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

घटना का विवरण खलीलाबाद शहर के पश्चिमी पठान टोला की रहने वाली हलीमा सादिया पत्नी शब्बीर रहमान अहमद का आरोप है कि उसका 13 वर्षीय बेटा रोमान शब्बीर 26 अगस्त 2026 को बरावफात का जुलूस को देखने गया था। उसी जुलूस में उसके बेटे से धक्का-मुक्की कहासुनी फरहान से हो गई, जो हाल पता अंसारटोला खलीलाबाद का ...