संतकबीरनगर, नवम्बर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव सुश्री अनन्या साह के मध्य एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 21 नवंबर को एनआई एक्ट तथा 28 नवंबर को वाहन चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किए जाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में अनन्या साह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्तर से उपरोक्त विशेष लोक अदालत का आयोजन किए जाने के लिए निर्देश प्राप्त हुए हैं। नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वादकारियों को जरिए नोटिस एवं ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को सूचित करवाया जाए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: विशेष लोक अदालत 28 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक अधिकारी सुश्री अनन्या सा...