संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भूगर्भ जल सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड नाथनगर में स्थित राजकीय बाग घोरहट में उद्यान एवं लघु सिंचाई विभाग के तत्वाधान में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पद्धतियों का प्रदर्शन एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में कृषकों के प्रक्षेत्र पर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियां स्थापित की जाती हैं| ड्रिप सिंचाई पद्धति का अर्थ है ऐसी पद्धति जिसमें फसलों को बूंद बूंद पानी प्रदान किया जाए। ड्रिप सिंचाई पद्धति उन फसलों के लिए कारगर है जो एक निश्चित दूरी पर बोई जाएं, जैसे- केला, सब्जियां, गन्ना, बागवानी फसलें इत्यादि। स्प्रिंकलर विधि से पौध...