संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों की लंबित विवेचनाओं को लेकर सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में जनपद के सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों का अर्दली रूम किया। विवेचना में लापरवाही बरतने पर महिला थाने की एसओ समेत दो विवेचकों की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया।

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एसपी ने अधिक समय से लंबित महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की। अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए सभी विवेचकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने जनशिकायतों की त्वरित जांच, विधिक निस्तारण और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही विवेचना में भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही व शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी।...