संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा और महुली थानों में लंबित विवेचनाओं और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने सभी विवेचकों को लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही को दौड़ लगाए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक व फॉरेंसिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन किया जाए। फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और पीड़ित को विवेचना की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, विशेषकर असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों...