संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले से गुजरे नेशनल हाईवे पर आस पास के लोग अपनी सुविधा के लिए यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग रॉन्ग-साइड ड्राइविंग कर शॉर्टकट अपना रहे हैं। लम्बा चक्कर लगाने से बचने के लिए जिन स्थानों पर दूसरी लेन में जान के लिए कट निर्धारित किए गए हैं वहां न जाकर गलत दिशा से जाकर अपने गंतव्य पहुंच रहे हैं। कारण कि यू-टर्न से आने में कई किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। लोगों के इस शॉर्ट कट के चक्कर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग जान गंवा चुके हैं। जरूरी जगहों अण्डर पास न बनने से भी लोगों के लिए रॉन्ग साइड से चलना मजबूरी बनी हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे चौकी क्षेत्र में कई मार्गों को जाने वाले नेशनल हाइवे पर अपनी सुविधा के लिए गलत दिशा में वाहन...