संतकबीरनगर, नवम्बर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मांगों पर सकारात्मक विचार न होने की स्थिति में प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवक 17 नवंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत संघ ने सेमरियावां के खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार दूबे को मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 20 वर्षों से ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय और असुरक्षित सेवा शर्तों के बीच काम करना पड़ रहा है। संघ ने सरकार से पांच प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संघ की प्रमुख म...