Santkabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं पर एसपी सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में डकैती, लूट, छिनैती, नकबजनी, वाहन चोरी समेत संपत्ति संबंधी अपराधों की लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अर्दली रूम आयोजित कर विवेचकों की जवाबदेही तय की। उन्होंने लंबित मामलों की केसवार समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के अलावा संपत्ति संबंधी अपराधों की विवेचना कर रहे सभी विवेचक, अपराध शाखा के कर्मचारी, पेशी कार्यालय के हेड पेशी तथा संबंधित थानों के हेड मुहर्रिर मौजूद रहे। एसपी ने प्रत्येक लंबित विवेचना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.