संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर स्थित बूधा खुर्द के कठिनइयां पुल के पास शुक्रवार की देर रात एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कांटे पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: ट्रक में पीछे से जा टकराई रोडवेज, आधा दर्जन यात्री घायल पुलिस के अनुसार रोडवेज की एक बस बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। वहीं कांटे की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बस्ती की ओर जा रही थी। बूधा के पास दोनों में टक्कर हो गई। बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला...