संतकबीरनगर, अक्टूबर 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। नवरात्र पर्व पर कानून व्यवस्था में खलल डालने की आशंका वाले चिन्हित 748 अराजक तत्वों को पुलिस ने रेड कॉर्ड नोटिस जारी कर आगाह किया है कि नियम तोड़ा तो कठोर कार्रवाई को तैयार रहें। वहीं 798 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई और 492 लोगों को पाबंद किया है। 296 डीजे संचालकों को भी तय मानक की याद दिलाने के लिए रेडकॉर्ड नोटिस जारी किया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: दशहरा पर संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष नजरनवरात्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस की तैयारी जनपद में 1320 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसमें सर्वाधिक 257 खलीलाबाद में, 240 मेंहदावल में, 142 दुधारा में, 163 धनघटा में, 144 महुली में, 165 बखिरा में, 141 बेलहर में और 68 दुर्गा प्रतिमाएं धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र मे...