संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- Santkabir Nagar News: बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बघौली ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में टूटी नाली के कारण गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदगी और जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से नाली क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते गंदा पानी सीधे मुख्य मार्ग पर बह रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर फैले पानी से पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। गांव के जय प्रताप सिंह, शम्भू प्रजापति, शिवकुमार सहित आधा दर्जन ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटी ...