संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेला कला गांव में पुरानी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर महिला से गाली-गलौज और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।बेला कला निवासी आयशा खातून पत्नी गुलाम नबी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही इद्रीस पुत्र असगर और उनके परिवार के पिंकी, हसीना, सुबीना व जाकिरा से पुरानी रंजिश और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी आए दिन उनके और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हैं तथा रास्ते से आने-जाने में बाधा उत्पन्न करते हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में सात पर केस पीड़िता के अनु...