Santkabir Nagar News: राम मिलन चौधरी फिर बने विद्युत पेंशनर्स परिषद के जिलाध्यक्ष
संतकबीरनगर, नवम्बर 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। विद्युत पेंशनर्स परिषद के द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन मण्डल अध्यक्ष आरके पाण्डेय की देखरेख में आयोजित हुआ। मण्डल श्री पाण्डेय ने राम मिलन चौधरी को पुन: जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। श्री चौधरी 2013 से लगातार अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। साथ ही जनपद सचिव पद पर श्रीनिवास गुप्ता को चुना गया। राम शंकर सिंह को उपाध्यक्ष, राम बुझारत को संगठन मंत्री, राम उजागिर पाठक को प्रचार सचिव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष व मधुसूदन त्रिपाठी को लेखा परीक्षक चुना गया। पदाधिकारियों के चुने जाने पर सदस्यों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.