संतकबीरनगर, अगस्त 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बहने वाली राप्ती व सरयू नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। मेंहदावल क्षेत्र में बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे के गांवों में चिंता बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 42 सेंटीमीटर बढ़ गया। सोमवार को नदी का जलस्तर 76 मीटर के पार पहुंच गया है। वहीं सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में 30 सेमी बढ़ गया। सरयू खतरे के निशान से 45 सेमी नीचे व राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से 2.950 मीटर नीचे बह रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग का दावा है कि करमैनी-बेलौली बांध पूरी तरह सुरक्षित है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जलस्तर की स्थिति सिंचाई विभाग के अनुसार सोमवार सुबह को बढ़या ठाठर में नदी का जलस्तर 76.130 मीटर पर था, जो बढ़कर सो...