संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। राप्ती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को सुबह नदी का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 76.160 मीटर पहुंच गया। हालांकि शाम तक इसमें फिर तीन सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। जलस्तर 76.130 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया। जलस्तर में लगातार हो रहे बदलाव से ड्रेनेज खंड के अधिकारियों की सतर्कता बढ़ी हुई है।रविवार को राप्ती नदी का जलस्तर 76.130 मीटर दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह आठ बजे जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 76.160 मीटर हो गया। इसके बाद शाम पांच बजे दोबारा माप कराया गया तो जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- गंडक नदी का घटा डिस्चार्ज, खतरे के निशान से नीचे रोहिन और राप्ती इससे नदी का जलस्तर फिर 76.130 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में...