Santkabir Nagar News: राप्ती के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की आई कमी
संतकबीरनगर, सितम्बर 23 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। मंगलवार को शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। सोमवार शाम चार बजे जलस्तर 75.54 मीटर था, जो मंगलवार शाम चार बजे घटकर 75.40 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में तेजी से हो रही गिरावट से हालात तेजी से सामान्य हो रहे है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी करमैनी-बेलौली तटबंध और नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कमी का सिलसिला इसी तरह से जारी रहा तो कुछ दिनों में गेज से भी नीचे जलस्तर पहुंच सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.