संतकबीरनगर, जुलाई 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के बाराखाल स्थित राजकीय महाविद्यालय के सामने और मां दुर्गा मंदिर के समीप तीन नगर पंचायतों की ओर से किए जा रहे कूड़ा डंपिंग के मामले को आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर प्रशासन हरकत में आ गया। नगर पंचायत की टीम द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर कूड़े को हटाने का अभियान शुरू कराया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: शिव मंदिर के सामने कूड़ा डंपिंग पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर पंचायत कार्यालय पर धरनाप्रदर्शन का कारण मंगलवार को ग्रामीणों ने तीन नगर पंचायतों मेंहदावल, बखिरा और धर्मसिंहवा का कूड़ा राजकीय महाविद्यालय बाराखाल के सामने फेंके जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना थ...