संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में एमडीएम योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी। उन्होंने मानदेय बढ़ोत्तरी के साथ ही कैशलेस उपचार की व्यवस्था देते हुए रसोइयों को प्रमाण पत्र सौंपा। जनपद की 3189 रसोइयों को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने रसोइयों को कुल चार योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उन्हे बड़ी सौगात दी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दिया रसोईयों को रक्षा बंधन का गिफ्ट:राज्यमंत्रीकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, ...