संतकबीरनगर, अगस्त 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खलीलाबाद शहर से लेकर गांव के बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर बहनों की भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए पसंदीदा राखियों की खरीदारी कर रही हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। यह भी पढ़ें- Chatra News: रक्षाबंधन को लेकर सजने लगा राखी का बाजारराखियों की विविधता रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में पारंपरिक रेशम की राखियों के साथ चंदन, बूटी, जरी, स्टोन, जर्किंग, कुंदन और शंख समेत कई डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार बच्चों के लिए कार्टून और आकर्षक डिजाइन वाल...