संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। यूपीआई एवं डिजिटल भुगतान से संबंधित प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) व्यवस्था में संशोधन की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकुर राज तिवारी को उनके आवास पर जाकर तथा जिलाधिकारी को उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एमडीआर व्यवस्था में आवश्यक संशोधन करने का आग्रह किया गया।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर इकाई की बैठक में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर से संबंधित विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया था। यह भी पढ़ें- Rampur News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध म...