Santkabir Nagar News: युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप
संतकबीरनगर, सितम्बर 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने और दाम्पत्य जीवन में जहर घोलने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी करीब चार माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले गांव का ही रहने वाला एक युवक सद्दाम हुसैन उसकी बेटी से बातचीत करता था। पिता का आरोप है कि युवक ने वीडियो कॉल के दौरान बेटी की अश्लील वीडियो, स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग चोरी-छिपे बना ली। आरोपी अब वही फोटो-वीडियो बेटी के ससुराल में उसके पति को भेजकर गाली-गलौज कर रहा है और तलाक देने के लिए दबाव बना रहा है। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह आरोपी को समझाने गए, तो आरोपी ने उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.