संतकबीरनगर, सितम्बर 1 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में महीने भर के मौसम में जिस प्रकार से उतार चढ़ाव रहा उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ रहा है। मौसम के उतार चढ़ाव की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। यही कारण है कि जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। मौसम के उतार चढ़ाव से लोगों की तबियत तेजी के साथ खराब हो रही है। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही लोगों को मरीज बना दे रही है।

अस्वस्थता के कारणपुरवा हवाओं की वजह से लोगों को पसीना खूब हो रहा है। घर के अंदर लोगों को सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। मौसम का यही बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। थोड़ी सी लापरवाही की वजह से लोगों की तबियत इस कदर खराब हो रही है कि वह अस्पताल पहुंच जा रहे...