संतकबीरनगर, अगस्त 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश की वजह से मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। इस मौसम में लोगों को मौसमी बमारियां भी लोगों को खूब परेशान कर रही हैं। सर्दी, जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। आसमान में बदली और वातावरण में वायरस की अधिकता होने से बैक्टीरिया जनित बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही लोगों को मरीज बना दे रही है।पिछले दो दिनों बारिश हुई, लेकिन बारिश इस कदर नहीं हो रही है कि वातावरण पूरी तरह से ठंडा हो जाए। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मौसमी बीमारी सर्दी, जुखाम, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे अस्पताल इस दौरान तेज धूप भी नही...