Santkabir Nagar News: मेहदूपार में श्रीराम कथा और रामलीला के लिए निकली भव्य कलशयात्रा
संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र शारदीय नवरात्र के अवसर पर मेहदूपार गांव में श्रीरामलीला और श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक वातावरण और जय श्रीराम के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय हो गया।कलशयात्रा की शुरुआत परमपूज्य बीरा बाबा देवस्थान पर विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके बाद यात्रा मेहदूपार गांव से होते हुए जमया स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद कलशयात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीरामलीला और श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.