संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए गए पेंशन सत्यापन अभियान में मृत पेंशन धारकों की पोल खुली है। मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के सत्यापन के दौरान 215 ऐसे पेंशनधारक मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद विभाग ने सभी मृत लाभार्थियों की पेंशन तत्काल प्रभाव से रोक दी है। पेंशन में हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर पहले चरण में मई और जून माह में संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों ने लाभार्थियों का सत्यापन किया था। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने एक कमेटी गठित कर दोबारा जांच कराई। दोनों चरणों की जांच में कई ऐसे मामले सामने आए।

पेंशन धारकों की संख्या मेंहदावल विकासखंड क्षेत...