संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों में नया अन्नपूर्णा भवन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से लक्ष्य मिला है। नए अन्नपूर्णा भवन बनने से गांवों में राशन वितरण समेत सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।मेंहदावल विकास खंड के अनुसार करीब 60 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। इस बार शासन ने मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में 10 और अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य कराने के लिए लक्ष्य आवंटित किया है। इसको लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में अन्नपूर्णा भवन बनने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को स्थायी आधार मिलेगा। ...