संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में बरसात के मौसम में पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए आज यानी 22 जुलाई से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत क्षेत्र के करीब 13 हजार पशुओं को निःशुल्क टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए पशुपालन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टीकाकरण के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो 22 जुलाई से अगले सितंबर माह तक गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मेंहदावल डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में करीब 13 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: 45 दिवसीय पशु टीकाकरण अभियान आज से इसके लिए जिला मुख्यालय के माध्यम से शासन से वैक्सीन...