संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को जिले में आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मेंहदावल में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता अपनी कमेटी के साथ बड़ी संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को यादगार बनाएं। यह भी पढ़ें- 119 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्...