संतकबीरनगर, अगस्त 28 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर महुली पुलिस ने गुरुवार को मिशन मजनू अभियान के तहत व्यापक चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया। पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन निगरानी की। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ कर उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष सतर्कता बरती। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की और अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों से पूछताछ की। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मजन...