संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बनकसिया गांव में मिट्टी का बकाया 80 हजार रुपये मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि रुपये मांगने पहुंचे युवक को चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बनकसिया गांव निवासी दिनेश पुत्र स्व़ सदानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही नूर मोहम्मद पुत्र स्व़ हसन अली पर मिट्टी के 80 हजार रुपये बकाया हैं। दो दिन पूर्व वह बकाया रकम मांगने नूर मोहम्मद के पास गया था। आरोप है कि इसी दौरान नूर मोहम्मद, उसके भाई मुन्नू पुत्र हसन अली, मुन्नू के पुत्र सहवान और मुबारक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर द...