संतकबीरनगर, जुलाई 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवादाता। धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में मकान के क्रय-विक्रय को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज़ करने के साथ परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की। मामले में दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं न लगाए जाने से असंतुष्ट पीड़ित ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर दिवसाधिकारी अभय नाथ मिश्रा से मिलकर निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की।

मामले का विवरण बसवारी निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय लालचंद का आरोप है कि मकान विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के कई लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा स...