संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गरथविलया चौराहे पर मामूली विवाद में कुछ लोगों ने भाई-बहन की पिटाई कर दी। गरथवलिया के रहने वाले राहुल वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा की गरथवलिया (महुआडाड़) चौराहे पर दुकान चलाते है। वह अपनी दुकान पर बाइक से गए थे। बाइक दुकान से थोड़ी बगल में खड़ा करके झाड़ू लगा रहे थे, तभी बगल का रहने वाला सुनील और आशीष निवासी गरथवलियां उसके पास आए और गाली देते हुए घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर एतराज किए। वह झाडू लगाने के बाद बाइक हटाने की बात किए। आरोप है कि उक्त लोगों के सहयोग में गांव का अल्ली आ गया और उसे मारने लगे। मार खाता देख उसकी बहन खुशी बीच बचाव करने आयी तो तीनों लोग उसको भी मारे पीटे गाली गलौज दिए। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी...