संतकबीरनगर, अगस्त 1 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी तहसील में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान माटीकला से जुड़े जुड़े कारीगरों को योजनाओं की जानकारी दी गई। आयोजन माटीकला बोर्ड ने किया।जागरूकता कार्यशाला में जनपद के तहसीलों एवं विकास खण्डों से स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कुम्हारों एवं परम्परागत कारीगरों को विभाग द्वारा तकनीकी जानकारी व बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। कुम्हारी उद्योग में रुचि रखने वाले व्यक्तियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह किया। कार्यक्रम में लगभग 140 लाभार्थी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार को बढ़ावा देने के सरकार कर...