संतकबीरनगर, अक्टूबर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील के पौली स्थित मां सिद्धेश्वरी का मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर की शोभा निराली होती है। मां के दरबार में दूर दूर से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घाघरा व कुआनो नदी के बीच पौली के ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग के किनारे मां सिद्धेश्वरी का अति प्राचीन मन्दिर स्थित है। जो आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना कर अपनी मन की इच्छा प्रकट करता है मां उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करती हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुर्गापूजा-बरारी की ऐतिहासिक भगवती मंदिर की गाथा:14वीं शताब्दी से जुड़ी हैं आस्था और परंपरा की अनूठी कहानियांमां सिद्धेश्वरी मंद...