संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विश्व स्तनपान दिवस शनिवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग्स में मनाया गया है। सीएमएस डा. रमाशंकर सिंह ने प्रसूताओं को फल मिठाइयां वितरित कर स्तनपान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वार्ड में भर्ती 30 प्रसूताओं को स्तान पान के फायदों के बारे में जानकारी दी गई।सीएमएस डा. रमाशंकर सिंह ने बताया कि मां का दूध अमृत के समान होता है। छह माह तक बच्चों को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। नौनिहालों को किसी भी प्रकार का बाहरी भोजन देने की जरूरत नहीं होती है। छह माह बीत जाने के बादे में बाद बच्चों को रोटी का छिलका, दूध में केला मसल कर खिलाना चाहिए। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जन्म के पहले घंटे में स्तनपान से नवजात को मिलती है जीवन की पहली सुरक्षा, भ्रांतियों से बाहर आने इस ...