संतकबीरनगर, सितम्बर 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अंसार टोला मोहल्ले में मंगलवार सुबह में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। सूचना मिलते ही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में सदर एसडीएम, सीओ और फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला।

पुलिस की कोशिशें डायल-112 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत की और उसे सुरक्षा का हवाला देते हुए नीचे उतरने के लिए समझाया। अधिकारियों ने उसकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिवार के लोगों को भ...