संतकबीरनगर, जुलाई 23 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली पुलिस ने क्षेत्र के बच्चों एवं किशोरों के साथ बच्चों की पाठशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ आत्मीय एवं प्रेरणादायी वातावरण में लंबी चर्चा कर उन्हें शिक्षा, संस्कार, तकनीक, सुरक्षा तथा उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया।थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। आने वाले वर्षों में वही विद्यार्थी आगे बढ़ेंगे जो नई तकनीकों को सीखने, स्वयं को निरंतर अपडेट रखने तथा अपनी प्रतिभा को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे। बच्चों को समझाया गया कि मोबाइल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और कैरियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम भी है। यह भी पढ़ें- Jamui News: सभी सरकारी एवं निजी विद...