Santkabir Nagar News: महिला का सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश
संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला चौराहे पर मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक महिला नेदुला चौराहे के पास अपने नए घर का निर्माण कार्य कराकर देरशाम घर लौट रही थी। वह नेदुला चौराहा के पास पहुंची थी कि इसी दौरान अज्ञात वाहन से पहुंचे बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। जब तक महिला और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी तेज रफ्तार वाहन से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.